झींझक। नगर के जूनियर स्कूल मैदान में चल रही 10 दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार रात रोमांचक मुकाबला हुआ। किशौरा की टीम ने अभय इलेवन की टीम को सात रन से हरा दिया। टीम की सफलता में अर्पित की तूफानी बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किशौरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए। चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभय इलेवन की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। 9.3 ओवर में पूरी टीम 99 रन पर सिमट गई। मुकाबला किशौरा के पक्ष में रहा। किशौरा की ओर से अर्पित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर में 84 रन जोड़े। उनकी शानदार पारी की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोमांचक मुकाबले से दर्शक खासे उत्साहित रहे। चौके और छक्कों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दिव्यांशु गुप्ता, रामजी, साहिल आदि रहे।