फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान मालिक व उसके बेटों पर मजदूर की हत्या की प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर में बृहस्पतिवार शाम को किराये के मकान में रह रहे मजदूर संदिग्ध हालत में घायल मिला था। इलाज के दौरान मौत होने के बाद मजदूर की पत्नी ने मकान मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के जसौरा निवासी मजदूर कुलदीप के शव का शुक्रवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें सिर में चोट लगने की वजह से कोमा में जाने से मौत होना पाया गया। इधर मामले में मजदूर की पत्नी पूजा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति खानचंद्रपुर मटियामऊ मार्ग स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह, बेटे व पति के साथ खानचंद्रपुर के राजीव के मकान में किराये पर रह रहे थे। कुछ दिन पहले वह बेटे के साथ बरौर स्थित मायके चली गई थी।
आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को पति का मकान मालिक राजीव, उनके बेटे सुनील और सुशील के बीच कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर आरोपियों ने पति के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। वहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मजदूर की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें