फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्ल तालाब के सफाई का काम पूरा

Sat, 13 Dec 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलकालीन ऐतिहासिक विरासत के सुंदरीकरण का काम अकबरपुर शुक्ल तालाब में जारी है। तालाब से मिट्टी खुदाई का कार्य शुक्रवार की दोपहर पूरा हो गया है।
विज्ञापन

 परिसर के चारों ओर बनी बाउंड्रीवाल में ग्रिल लगाने का कार्य अंतिम दौर पर चल रहा है। अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की मानें तो बड़े कार्य पूरे हो गए हैं। काम प्रगति अब और तेजी से दिखाई देगी।
अकबरपुर स्थित शुक्ल तालाब का सुंदरीकरण कार्य पिछले करीब 4 माह से चल रहा है। सुंदरीकरण का मुख्य उद्देश्य जहां शुक्ल तालाब को एक रमणीय स्थल के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन

 वहीं पुरातत्व से मिलकर इसे संजोए रखने की योजना है। इसके क्रम में लाखों रुपये की प्रथम लागत से कार्य शुरू करा दिया गया था। सुंदरीकरण के लिए परिसर में फल और फूलदार पौधे लगाए जाने हैं। तालाब में आकर्षक भी फव्वारा लगाया जाएगा।
इसी क्रम में तालाब की खुदाई का कार्य पिछले डेढ़ माह से चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर जेसीबी से खुदाई का    कार्य पूरा कर लिया गया है। इधर, तालाब परिसर की बाउंड्रीवाल पर ग्रिल लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

 नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्षना कटियार ने बताया कि शीघ्र ही सुंदरीकरण का काम पूरा करा लिया जाएगा। मुख्य   कार्य तालाब की सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें