फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव फेंका

Mon, 07 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव गढिया घासीराम के पास शनिवार देररात करीब 30 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। देररात गश्ती पुलिस ने शव पड़े देख कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज ने शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया।
विज्ञापन

 
गत शनिवार की रात क्षेत्र के रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर देररात पुलिस गश्त पर थी। तभी पुलिस को एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पेट पर चाकुओं से दर्जनों वार किए गए थे। बताया कि मृतक के शरीर पर धारीदार शर्ट, मटमैला पैंट, स्लेटी रंग की जैकेट पहन रखा था। घटनास्थल पर नीली चप्पल मिली है।

 पुलिस का अनुमान है कि विवाद होने पर आरोपियों ने किसी वाहन में युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवक के पास से ऐसी कोई वस्तु कागजात व मोबाइल नहीं मिला है, शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन


झींझक चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि आस-पास के लगे गांवों से आए ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त का तमाम प्रयास किए। लेकिन अभी तक मृतक के परिवार के किसी व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट है। थानाध्यक्ष मंगलपुर अतर सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद विस्तृत पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें