फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठिठुरे लोग

Mon, 07 Dec 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती सर्दी ने जिलेवासियों को ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। रविवार को अकबरपुर, रूरा, शिवली, सरवनखेड़ा, रनियां आदि क्षेत्रों में काफी कोहरा रहा।
विज्ञापन


 घने धुंध की वजह से वाहन की गति धीमी रही। वहीं 10 बजे के बाद धुंध छटने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं शाम ढलते ही लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर तापते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ठंड मेें और इजाफा होने के संकेत दिए हैं।

देहात क्षेत्र में पिछले सप्ताह बारिश के चलते तापमान में अचानक गिरावट आ गई। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन और बढ़ गई है।  सुबह के समय घना कोहरा से वाहन चालक लाइटों के सहारे धीमी गति से रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


कई वाहन चालक सड़क किनारे बने होटलों व ढाबों पर वाहन खड़ाकर कोहरा छटने का इंतजार करते रहे। लंबी दूरी के वाहन भी धीमी गति से गुजरे। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थित अपेक्षाकृत कम रही। वहीं, शाम पांच बजते ही तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। लोग आग जलाकर तापते नजर रहे। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सीवी सिंह ने बताया कि 24 घंटे के अंदर तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में अंतर आ जाने से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। पछुआ हवाएं अभी और सर्दी लेकर आएंगी। आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है। कोहरा अभी बना रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें