सड़क किनारे पड़ा मिला शव
रिश्तेदार दिल्ली में कहीं रहते हैं। हीट स्ट्रोक के कारण मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। इसी प्रकार इटावा के कोतवाली के ग्राम करमगंज निवासी सुधीर (33) का शव ग्वालटोली इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण इलाज चल रहा था।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह अक्सर बिना बताए कानपुर 2-3 महीने में आ जाते थे। भतीजे जॉन ने लू लगने की आशंका जताई है। वहीं, बर्रा थाना क्षेत्र के कुंती नगर निवासी राजेश कुमार (35) एक गेस्ट हाउस में रहकर ऑटो चलाते थे। गुरुवार देर रात हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार उन्हें कांशीराम अस्पताल ले गए वहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।