फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रंजिश में युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से किया हमला, बचाने में दो भाई घायल, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 22 May 2026 05:15 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अहेरीपुर गांव में 17 मई की शाम पुरानी रंजिश में निहाल और प्रियांशू समेत सात लोगों ने छोटू को घेरा और बचाने आए सीपक व रविंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बकेवर कस्बे के ग्राम अहेरीपुर में मस्जिद के पास रविवार शाम रंजिश के चलते युवक को घेरकर मारपीट कर दी। बचाने गए उसके दो चचेरे भाइयों पर को घायल कर दिया। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

ग्राम अहेरीपुर निवासी सीपक ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 मई की शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच उनका भतीजा छोटू उर्फ पिंटू गांव की मस्जिद के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही निहाल, प्रियांशू गौतम, हिमांशू, वृम्हानन्द, सुमित और दो अज्ञात लोगों ने रंजिश में छोटू को घेर लिया और गाली-गलौज के साथ मारपीट कर दी। छोटू की चीख-पुकार सुनकर सीपक और उनके ताऊ का लड़का रविंद्र कुमार उसे बचाने के लिए मौके पर दौड़े। 

लहूलुहान भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया
बीच-बचाव करने की कोशिश करते ही आरोपी उग्र हो गए। आरोप है कि प्रियांशू और हिमांशू ने धारदार हथियार से सीपक के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से सीपक और रविन्द्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनों लहूलुहान भाइयों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
यहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने निहाल, प्रियांशू, हिमांशू, वृम्हानन्द, सुमित और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई विपिन कुमार को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें