फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट केस: 12वीं पास रोहित खुद को बताता था डॉक्टर, अप्रशिक्षित और फर्जी लोग चला रहे थे रैकेट

Mon, 13 Apr 2026 01:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में किडनी ट्रांसप्लांट का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट मामले में मास्टरमाइंड इनामिया रोहित की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े नाम पूछताछ में सामने आ सकते हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी समेत अन्य पुलिस अधिकारी रोहित से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि रोहित कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि 12वीं पास है और खुद को डॉक्टर बताता था। उसकी एक-दो नहीं, कई तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं, जिनमें वह गले में स्टेथोस्कोप डाले और एप्रन पहने नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ तस्वीरों में वह ओटी के भीतर डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन करते हुए भी दिखाई दे रहा है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि रोहित से पूछताछ में कई सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन


अप्रशिक्षित लोग चला रहे थे गिरोह 
अब तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक जितने भी अवैध ऑपरेशन किए या जिन लोगों से किडनी खरीदी थी, उनमें से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसका मुख्य कारण यह था कि पूरे गिरोह को रोहित जैसे 12 वीं पास अप्रशिक्षित और फर्जी लोग संचालित कर रहे थे। 
विज्ञापन


10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार 
रावतपुर पुलिस के अनुसार इस पूरे रैकेट का सरगना गाजियाबाद का रोहित है। फिलहाल रोहित गिरफ्तार हो गया है। इससे पहले भी नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें