कानपुर। चर्चित किडनी कांड के फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा भेजी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोएडा में मुख्य आरोपी डॉ. रोहित के तार कुछ अस्पतालों से जुड़े हैं। इनमें से दो-तीन अस्पताल तो रोहित की बेनामी संपत्ति में भी शामिल हो सकते हैं। टीमें आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने के अलावा उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में भी जुटी हैं।
बता दें कि मार्च में पुलिस ने रावतपुर थाने में किडनी कांड का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि एक आरोपी ने सरेंडर किया था। मामले में अभी चार आरोपी फरार हैं। इनमें डॉ. अफजल और वैभव के अलावा अनुराग व नवीन पांडे के नाम शामिल हैं। इन चारों के ठिकाने मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद बताए जा रहे हैं।
मामले की जांच के लिए अगले सप्ताह किसी भी दिन ईडी की टीम आ सकती है। फरार चार आरोपियों की संपत्तियों का लेखा-जोखा पुलिस के पास नहीं है। डीसीपी पश्चिम का एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल नोएडा के कुछ अस्पतालों में भी टीम पहुंची है। इन अस्पतालों के तार डॉङ रोहित से जोड़े जा रहे हैं। इससे उसकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है।