फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Scam: कानपुर में 300 से अधिक नर्सिंगहोम को पुलिस ने भेजा नोटिस, दिए गए ये निर्देश

Wed, 15 Apr 2026 10:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भेजे गए नोटिस में नर्सिंगहोम में डॉक्टरों का नाम, विशेषज्ञता, इलाज का विवरण, फायर एनओसी आदि जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी अस्पताल में चल रहा था किडनी कांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 300 से अधिक नर्सिंगहोम को थानों से नोटिस भेजा गया है। इसमें उनको डॉक्टरों का नाम, विशेषज्ञता, इलाज का विवरण, सुविधाएं, फायर एनओसी आदि की जानकारी देने के निर्देश हैं। यह व्यवस्था अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट के मामले सामने आने के बाद की जा रही है।

विज्ञापन


केशवपुरम के आहूजा हॉस्पिटल और मसवानपुर के मेडिलाइफ हॉस्पिटल में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया था। पुलिस अब तक आहूजा हॉस्पिटल के डॉक्टर सुरजीत सिंह आहूजा, डॉक्टर प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, परवेज सैफी और रोहित तिवारी को जेल भेज चुकी है।

पुलिस को पनकी, कल्याणपुर, रावतपुर, काकादेव के नर्सिंगहोम में इस तरह के कार्य होने की आशंका है। यहां के कई नर्सिंगहोम में जांच की गई। उनके संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। इस तरह की घटना शहर के अन्य नर्सिंगहोम में न हो सके। उनके यहां आने वाले मरीज व तीमारदारों को इसकी जानकारी हो इसके लिए पुलिस की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। इस नोटिस का जवाब मिलने पर पुलिस के पास भी नर्सिंगहोम की डिटेल आ जाएगी जिससे किसी तरह की घटना होने पर सहयोग मिल सकेगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 300 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि यह प्रक्रिया थाना स्तर पर की जा रही है। इसकी डिटेल नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें