12 फरवरी को चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा बेटों के शव यूपी के बांदा जिले में मिले हैं। मासूम बच्चों के अपहरण के बाद हत्या की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
2 of 9
डेमो पिक
आज बांदा की यमुना नदी से दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद से चित्रकूट में जमकर बवाल चल रहा है। आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पूरे जिले में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 9
डेमो पिक
लोगों को तोड़फोड़, पुतला दहन करता देख पुलिस लाठी चार्ज करने पर मजबूर हो गयी। यहां तक कि मामला शांत कराने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी।
4 of 9
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 9
डेमो पिक
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जानकीकुंड ट्रस्ट के मॉल में भी तोड़फोड़ की। चित्रकूट जिले में घारा 144 लागू कर दी गयी है।
विज्ञापन
6 of 9
डेमो पिक
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के चित्रकूट से अपहृत जुड़वा बच्चों को यूपी में मृत पाए जाने पर ट्वीट कर कहा कि मैं दोनों बच्चों को श्रद्धांजलि देता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हमें उम्मीद थी कि सरकार और प्रशासन इसे गंभीरता से लेगी और बच्चों को बचाएगी। इस घटना ने मुझे अंदर तक हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन
7 of 9
डेमो पिक
इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें राजू द्विवेदी, पदम शुक्ला, लकी सिंह, रोहित द्विवेदी, रामकेश यादव, पिंटू उर्फ पिंटा को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के करीब है।
8 of 9
डेमो पिक
शुरुआती जांच-पड़ताल में पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम फिरौती के उद्देश्य से दिया गया था। आखिर में पहचान उजागर न हो जाए इस डर से आरोपियों ने अपहरण किए गए बच्चों की हत्या कर दी।
इस मामले में आईजी चंचल शेखर प्रेसवार्ता के दौरान वारदात को अंजाम देने वालों का खुलासा किया। साथ ही बताया कि 20 लाख फिरौती में से 17 लाख 67 हजार बरामद किए जा चुके हैं। आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूलते हुए बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की पानी मे डुबो कर हत्या की थी। उनके शव न मिलें इसके लिए जंजीरों से पत्थर बांधकर शवों को पानी फेंक दिया था।