फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: भूमि-सुशांत का ये बागी अंदाज यकीनन पहले तो नहीं देखा होगा आपने

Sun, 24 Feb 2019 06:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
डेमो
‘अमर उजाला’ बागी बोलता है संवाद कार्यक्रम में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी पीएसआईटी के खुले मैदान में पहुंचे तो हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने जोशीले अंदाज में उनका स्वागत किया। सुशांत ने माइक पकड़ते ही कहा, हैलो कानपुर वालों... कैसे हो आप सभी.. इतना बोलते ही युवाओं ने तालियां और सीटियां बजाकर सुशांत का अभिवादन किया।






 
विज्ञापन

2 of 10
डेमो
‘अमर उजाला’ बागी बोलता है संवाद कार्यक्रम में शनिवार को चंबल के बागियों संग फिल्म सोनचिड़िया के बागियों की दिलचस्प मुठभेड़ हुई। हजारों की भीड़ के बीच जब सोनचिड़िया के बागियों ने बोलना शुरु किया तो हर कोई उन्हें सुनने के लिए बेताब हो उठा।

 
विज्ञापन

3 of 10
डेमो
फिल्म में डाकू का किरदार निभाने वाले रणवीर शौरी ने कहा कि फिल्म कलाकार और निर्देशक फिल्मों के जरिए आम लोगों की जिंदगी छूने की कोशिश करते हैं। हमारी कोशिशें रहती हैं कि जिंदगी का कुछ सच दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।

 

4 of 10
डेमो
अभिषेक चौबे ने बताया कि यह फिल्म चंबल के डाकुओं पर है। इसमें दिखाया गया है कि 1975 में इमरजेंसी के दौरान चंबल के डाकुओं में हड़कंप मच जाता है। सुशांत सिंह राजपूत ने लाखना डाकू का किरदार निभाया है।

 
विज्ञापन

5 of 10
डेमो
मनोज वाजपेयी ने मान सिंह का किरदार निभाया है। भूमि पेडनेकर इंदुमती की भूमिका में हैं। आशुतोष राणा गुज्जर के किरदार में हैं। फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है।

 
विज्ञापन

6 of 10
डेमो
प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। शुरुआत में ही फिल्म का ट्रेलर देख लोग रोमांचित हो उठे।

 
विज्ञापन

7 of 10
डेमो
हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और फिर शुरू हुआ असल बागी और फिल्मी बागियों के बीच संवाद का कार्यक्रम। शुरूआत अभिषेक चौबे ने की। उन्होंने फिल्म और उससे जुड़ी कई बातें साझा कीं।

 

8 of 10
डेमो
बताया, कि हर इंसान अपने जीवन में कभी न कभी बागी बनता है। कुछ ऐसी परिस्थितियां उसके सामने आती हैं जब वह खुद को अकेला महसूस करता है। ऐसे समय वह जो फैसला लेता है, उसी से वह बागी कहलाने लगता है।

 

9 of 10
डेमो
हजारों की भीड़ भूमि पेडनेकर की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहा था। लाल रंग की साड़ी में भूमि भी गजब ढा रहीं थी। जैसे ही भूमि पेडनेकर स्टेज पर पहुंची छात्रों ने भूमि भूमि चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद भूमि पेडनेकर ने हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन

10 of 10
डेमो
चंबल के बागियों ने अपने दस्यु बनने की असली कहानी बयां की, वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी और निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें