फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दिनदहाड़े किराना व्यापारी के बेटे का अपहरण, पुलिस के पीछा करने पर गड्ढे में गिरी बदमाशों की कार

Tue, 13 Feb 2024 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में व्यापारी के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के चकरनगर में स्कूल जा रहे किराना व्यापारी के पुत्र का गनियावर मोड़ के पास से कार सवारों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की कार बंसरी पुल के पास खड्डे में गिर गई। ग्रामीणों ने छात्र को बचाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चकरनगर व्यापार मंडल कस्बा अध्यक्ष व किराना व्यापारी योगेश उर्फ बबलू गुप्ता निवासी राजपुर रोड का पुत्र कर्तव्य उर्फ उमंग (12) कक्षा पांच का छात्र है। मंगलवार सुबह पौने नौ बजे साइकिल से सेंट जेवियर स्कूल गनियावर पढ़ने जा रहा था। इसी बीच चकरनगर की तरफ से आ रहे कार सवार बदमाशों ने गनियावर मोड़ सेंट जेवियर स्कूल के पास से छात्र को साइकिल से खींचकर अपहरण कर लिया और सिकरोड़ी की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों की कार बिठौली थानाक्षेत्र के बंसरी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने छात्र को छुड़ाया और एक बदमाश को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गए युवक ने बताया कि वह 10 लाख की फिरौती के लिए बच्चे को अपहरण करने आया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। भागे बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें