कानपुर के सजेती में मंगलवार की सुबह वैन सवार बदमाशों ने स्कूल जा रहे एक छात्र को रास्ते से अपहरण कर लिया। उसे वैन में डालकर कानपुर की ओर जा रहे थे। तभी मौका पाकर छात्र चलती गाड़ी से कूद गया और किसी तरह भागकर अपनी बहन के घर पहुंचा। वहां सारी घटना बताई। देरशाम रिश्तेदार छात्र को लेकर उसके घर पहुंचे।
हमीरपुर के थाना कुरारा के गांव शंकरपुर पारा निवासी शरद कुमार यादव (14) अपनी बहन के यहां रहकर कुतुबपुर (शिवनी) गांव के हीरा देवी इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार सुबह वह साइकिल से कालेज पढ़ने जा रहा था।