बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था
एसीपी स्वरूपनगर व्रज नारायण सिंह के मुताबिक गोविंद ने परिजनों को बताया था कि वह इलाकाई निवासी अपने दोस्त दीपक की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। जब पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका बर्थडे था ही नहीं। ऐसे में पुलिस के मन में भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर गोविंद ने झूठ क्यों बोला? इसके पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है।
हत्या से पहले पीटा, करीबियों पर शक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बदमाशों ने गला दबाकर गोविंद की हत्या की। उसके शरीर पर सात जख्म भी मिले हैं, जिसमें से तीन सिर पर हैं। हाथों में खरोंच के निरान मिले हैं। मतलब गोविंद ने बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया था। पुलिस की जांच में आशंका है कि हत्या में मृतक के करीबी शामिल हैं। तीन से पांच लोग शामिल हो सकते हैं।
हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्ध हिरासत में भी लिए गए हैं। जो तथ्य सामने आए हैं, उस आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था