फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नहर के कटान से खस्सी पुरवा जलमग्न, बाढ़ जैसी हुई स्थिति…लोगों में मची हाय तौबा, जेई ने कही ये बात

Thu, 20 Feb 2025 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: केन कैनाल के जेई सत्यदेव कुमार ने बताया कि नहर की टेस्टिंग के लिए यह पानी खोला गया था, जो नहर में नई मिट्टी पड़ी होने की वजह से बीच से टूट गई और नहर का पानी बस्ती के अंदर जा पहुंचा।
विज्ञापन
नहर के कटान से खस्सी पुरवा जलमग्न - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले की पैलानी तहसील में अलोना के खस्सी पुरवा में नहर कटान से पानी घुस गया। यहां गुरुवार को सुबह बाढ़ जैसा नजारा रहा। अलोना केन कैनाल लिफ्ट परियोजना के तहत 37 किलोमीटर की लंबी नहर ब्रिटिश गवर्नमेंट के जमाने से ध्वस्त पड़ी थी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की पहल पर नए सिरे से इसका निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह चार बजे इस नहर में पानी छोड़कर टेस्टिंग की गई। अलोना पंप कैनाल से पानी छोड़ा गया, जो बहुत ही धीमी गति से चल रहा था। कुछ देर बाद दूसरा पंप भी चालू किया गया। पानी का दबाव बढ़ा, तो नई नहर कई जगह कट गई। नहर का पानी खस्सी पुरवा बस्ती में लोगों के घरों पर भर गया। सुबह लोग जगे, तो बाढ़ जैसा नजारा देखा। किसानों की गृहस्थी पानी-पानी हो गई और बस्ती में हाय तौबा मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को करना पड़ रहा है मुसीबत का सामना
केन कैनाल के जेई सत्यदेव कुमार ने बताया कि नहर की टेस्टिंग के लिए यह पानी खोला गया था, जो नहर में नई मिट्टी पड़ी होने की वजह से बीच से टूट गई और नहर का पानी बस्ती के अंदर जा पहुंचा। जिस बस्ती में नहर का पानी भरा है, वहीं से किसानों के खेतों के जाने का रास्ता भी है। पानी से लबालब हो जाने की वजह से किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें