कई दिन से पानी भरने नहीं पहुंची थी केतकी
कुछ दिन पहले ही उसके साथ केतकी कपड़े सिलवाने दौलतपुर गांव स्थित टेलर के पास गई थी। वह दोनों प्रतिदिन हैंडपंप में पानी भरने जाती थीं। कई दिन से पानी भरने केतकी नहीं पहुंची थी। बहन की सुनी बातों को भाई ने चौकी के एक सिपाही को सूचना दी। पुलिस केतकी के घर पूछताछ को पहुंची।
संदिग्धता प्रतीत होने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने केतकी के पिता, मां, दो बहनों, बहनोई, भांजा से अलग-अलग बयान लिए। परिवार के सदस्यों के बयानों में संदिग्धता प्रतीत होने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। गांव के एक दंपती को भी हिरासत में लिया है। घर की तलाशी लेकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहा था परिवार
पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती का किसी से प्रेम प्रसंग था। गांव की एक महिला के मोबाइल से युवती बातचीत करती थी। इसका पता परिवार को लगा था। परिवार प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहा था। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
गांव की निकली युवती सीमावर्ती जिलों में पीटा ढिंढोंरा
सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने शिनाख्त के लिए सीमावर्ती तीन जिलों के बार्डर वाले थाना क्षेत्रों की लापता 65 युवतियों का डाटा निकाल चुकी थी। इसमें रायबरेली के ऊंचाहार से छह, प्रतापगढ़ के नवाबगंज, मानिकपुर, कुंडा, हथगमा थाने से 38 और कौशांबी जिले के कोखराज, सैनी, कड़ा धाम, पइंसा थाने से लापता 21 युवतियों का डाटा निकाला है। तीनों जिलों से लापता 65 युवतियों के हुलिये से मिलान कराने के लिए घर-घर दस्तक देने की तैयारी थी। युवती घटनास्थल से जुड़े गांव की निकली है।
पिता बोला- मोबाइल छुड़ाने पर की आत्महत्या
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता ने बताया कि बेटी ने फंदा लगाया था। फंसने के डर से उसने बेटे के साथ मिलकर शव को कुएं में फेंककर शव को ठिकाने लगाया है। वह किसी से मोबाइल पर बातचीत करती थी। मोबाइल छीन लेने पर फंदा लगाया था। हालांकि पुलिस को पिता पर शक है। वह अपने साथ ले गई। शाम होने की वजह से डाक्टरों ने पोस्टमार्टम नहीं किया। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हालात और साफ हो जाएंगे।