शव का पोस्टमार्टम कराया
भाई दारा सिंह मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि जय प्रकाश की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कोई संतान भी नहीं है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। घर से अचानक निकले थे। वह लोग खोजबीन का प्रयास कर रहे थे। कोई पता नहीं लगा था।
वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि वाहन से कुचलकर किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।