डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इस बुंदेलखंड को पूर्व की सरकारों ने अनाथ छोड़ दिया था। उसको भाजपा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरीडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट दिए। एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है।
उन्होंने कहा कि यहां के सभी जिले देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गए हैं। एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि सरकारी कार्यों में कमियां है, तो हमें बताएं, अगर उपलब्धियां है... तो जनता को बताएं। जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, व्यापार, रोजगार हर क्षेत्र में तरक्की हुई है।