फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांडः एक घटना से पूरी पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत- केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 05 Oct 2018 09:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ की घटना के लिए पूरी पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत है। घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। पुलिस ने कई अपराधियों को उनकी भाषा में जवाब दिया है। प्रदेश को अपराधमुक्त करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी।
विज्ञापन


विकास भवन में जिले में जारी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर से शहरी और ग्रामीण दोनों जगह प्रधानमंत्री आवास देने का काम शुरू हो जाएगा। जहां मकान अभी नहीं बने हैं, उनका आवंटन पत्र जारी किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

गैर जिम्मेदार कर्मियों पर लगाम लगाई जाएगी

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
मौर्य ने कहा कि आवंटन में पारदर्शिता के लिए पंचायत भवनों में पात्रता सूची चस्पा की जाएगी। इसी सूची के आधार पर आवंटन होगा। आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 करोड़ लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाएगी। शहर के अपात्र लोगों का नाम मिलना चिंता का विषय है। गैर जिम्मेदार कर्मियों पर लगाम लगाई जाएगी। सूची एक और सर्वे कराया जाएगा। राजीव गांधी व दीन दयाल योजना में खराब कार्य करने वाली फर्मों से सौभाग्य योजना में कार्य न लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें