उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को शहर में होंगे। वह हेलीकाप्टर से सुबह 10:55 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से कार द्वारा 11:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
11:30 बजे उप मुख्यमंत्री जिले के प्रशासनिक और विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 1:30 से तीन बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। तीन बजे से चार बजे तक स्थानीय योजना के अनुसार काम तय होंगे। चार बजे शास्त्रीनगर स्थित एएसजी हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे।