फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद बोले- योजनाओं का लाभ लेना हो तो कमल वाला बटन दबाना होगा, आतंकवाद पर कही ये बात

Wed, 17 Apr 2019 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सभा में बोलते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लक्ष्मी न तो साइकिल पर और न ही हाथी पर बैठकर आती हैं, वो तो कमल के फूल पर ही विराजमान होती हैं। यदि आगे भी इसी तरह योजनाओं का लाभ लेना हो तो कमल के फूल का ही बटन दबाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कमल के फूल का बटन सिर्फ बटन नहीं बल्कि आतंकवाद की गर्दन भी साबित होगा। इतना कर दिया तो समझो 23 मई सपा, कांग्रेस और बसपा तीनों गईं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुमन निरंजन (निर्दलीय) भी डिप्टी सीएम के मंच से भाजपा में समर्थकों के साथ शामिल हुईं।
विज्ञापन

सब मोदी-योगी के विकास कार्यों का ही खौफ है- केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने इन पांच सालों में कुछ न किया होता तो आज बुआ और भतीजे एक न हुए होते। इतना ही नहीं न अखिलेश कुंभ में जाकर डुबकी लगाते और न ही राहुल गांधी जनेऊ धारण करते।

यह सब मोदी-योगी के विकास कार्यों का ही खौफ है। लिहाजा यहां भाजपा के खिलाफ कोई गठबंधन नहीं चलने वाला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में जनता इतना बहुमत दे कि विरोधियों की तबियत बिगड़ जाए और फिर उनका इलाज भी आयुष्मान कार्ड से ही कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें