फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हंगामे’ से बचने के लिए नहीं आए केशव, माथुर

Tue, 31 Jan 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने अचानक रद्द किया दौरा
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कानपुर का दौरा अचानक निरस्त होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में टिकट वितरण को लेकर नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं के गुस्से से बचने के लिए दोनों नेताओं ने किनारा कर लिया। महानगर के साउथ क्षेत्र में सोमवार को आयोजित बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
विज्ञापन


बैठक में किसी तरह का विरोध न हो इसका भी ध्यान रखा गया था। पहली बार कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए बाउंसरों को तैनात किया गया। पिछले दिनों गोरखपुर में कार्यकर्ताओं की तरफ से काफी विरोध जताया गया था। इसी वजह से यहां भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। पता चला है कि शनिवार को पूरे दिन प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल कानपुर में रहे।

वह यहां पर यह जानने आए थे कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष यदि कानपुर आते हैं, तो कार्यकर्ताओं में क्या प्रतिक्रिया होगी। बताया जा रहा है कि बंसल ने जो रिपोर्ट दी थी, उसमें कार्यकर्ताओं में अधिक रोष होने की बात कही गई है। इसी वजह से दोनों पदाधिकारियों ने कानपुर की बैठक में आने का फैसला टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें