फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले, ‘वो बुलाएंगे तो हम भी करेंगे सपा के लिए प्रचार’

Tue, 31 Jan 2017 01:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने में कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि आमंत्रित किए जाने पर वे सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार जरूर करेंगे। उन्होंने अन्य किसी दल से चुनाव लड़ने की चर्चा को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि वे साइकिल निशान पर ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


साथ ही यह भी दोहराया कि वे पूरी तरह से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में शिवपाल ने कहा कि मंगलवार को वे सपा से मिले फॉर्म-ए और बी पर ही अपना पर्चा दाखिल करेंगे। यहां बता दें कि सोमवार को राजनीतिक खेमे में उनके लोकदल से चुनाव लड़ने की जबर्दस्त चर्चा थी।

शिवपाल ने इन चर्चाओं को विराम देते हुए कहा, फिलहाल मैं अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर तक सीमित हूं, लेकिन जहां पर प्रचार के लिए बुलाया जाएगा, वहां जरूर जाऊंगा। यह पूछे जाने पर कई जगहों पर ‘मुलायम के लोग’ संगठन बनाकर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्या वहां प्रचार के लिए जाएंगे? शिवपाल ने कहा कि वह पूरी तरह से नेताजी के साथ हैं। उनका जो आदेश होगा, उसे मानेंगे। शिवपाल ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें