फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में केस्को अधीक्षण अभियंता, लिपिक गिरफ्तार, बिल में धोखाधड़ी कर विभाग को पहुंचाई 2.47 लाख की हानि

Tue, 13 Oct 2020 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में विजिलेंस टीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में केस्को के अधीक्षण अभियंता और लिपिक को गिरफ्तार किया है। टीम के अनुसार आरोपियों पर वर्ष 2015 में बिल में धोखाधड़ी कर 2.47 लाख रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाने का मामला चकेरी थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में अब गिरफ्तारी की गई है। विजिलेंस के एसपी हरदयाल सिंह ने बताया कि काकादेव निवासी राकेश कुमार गुप्ता वर्तमान में इटावा में अधीक्षण अभियंता हैं। गदियाना निवासी सफाउल्लाह खान वर्तमान में जाजमऊ के छबीलेपुरवा सबस्टेशन में लिपिक है।

2015 में राकेश कुमार गुप्ता दहेली सुजानपुर सबस्टेशन में अधिशासी अभियंता थे और सफाउल्लाह भी उसी सबस्टेशन में कार्यरत था। तत्कालीन विजिलेंस इंस्पेक्टर आनन्द मोहन पाठक ने गोपाल नगर स्थित एक गेस्ट हाउस के बिल में धोखाधड़ी कर 2.47 लाख रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और चकेरी थाने लाया गया। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें