फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एचबीटीयू के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया

Mon, 12 Oct 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में कल्याणपुर के केशवपुरम निवासी कृषि विभाग में कार्यरत प्रेमप्रकाश के बडे़ बेटे वैभव त्रिपाठी (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के कुंडे में टीशर्ट के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वैभव एचबीटीयू में ऑयल इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर का छात्र था। उसका छोटा भाई एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है।

पिता ने बताया कि छह साल पहले उनकी पत्नी शिवानी की मौत हो गई थी। रविवार देर रात खाना खाने के बाद वैभव अपने कमरे में चला गया। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में वैभव ने पूरे परिवार को अच्छा बताने के साथ ही मां को याद करने की बात लिखी थी। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सुसाइड की वजह अवसाद लग  रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग का ऑनर था वैभव
वैभव पढ़ने में होशियार था। वह ऑयल इंजीनियरिंग में अपने ब्रांच का प्लेसमेंट इंचार्ज भी था। वैभव की मौत से पूरे डिपार्टमेंट में शोक की लहर दौड़ गई थी। पूर्व वीसी समेत कई प्रोफेसर वैभव के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें