फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केस्को ने 10 परिसरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईपीएच ओल्ड और आलूमंडी फीडर क्षेत्रों में अधिक लाइन लॉस पर केस्को ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 10 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। केस्को ओएसडी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रायपुरवा में सतीश के घर चार और अमन के घर दो किलोवाट की चोरी होती मिली। सागर, नीरज, करन और रवि के घर में भी चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन


विष्णुपुरी नवाबगंज में मोनू-किलविश के घर तीन और मुगल के घर दो किलोवाट की चोरी मिली। चंदारी में मो. तौसीफ, जूही बारादेवी में अनीता के घर चोरी मिली। मोतीनगर में सैयद के यहां एक किलोवाट का व्यावसायिक उपयोग और अनूप पाल के यहां स्वीकृत क्षमता से अधिक भार मिला। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें