कन्नौज। जिला अस्पताल की खराब चल रही व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई से लेकर मरीजों को दिए जाने वाले उपचार की जानकारी सीएमएस खुद ले रहे है। रविवार को सीएमए ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए।
जिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर शक्ति वसु ने डा. आरके साहू के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि कई कुर्सी व स्टेचर जंग खा चुके है। इस कारण उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। निर्देश दिए कि सोमवार से अस्पताल में जंग लगे जो भी उपकरण पडे़ है उनको एक स्थान पर एकत्र किया जाए। इसके बाद सभी में लगी जंग को रेकमॅाल लगाकर पहले साफ किया जाए इसके बाद पेंट कराया जाए।
विज्ञापन
जिससे यह सभी उपयोग में लाए जा सकें। सीएमएस ने सपाई कर्मचारियों से कहा कि वह नियमित रुप से दीवार को लेते हुए सफाई करेंगे। जिस कर्मचारी की ड्यूटी जहां लगी है वहीं मौजूद रहेगा। स्टाप के बुलाने पर जो सफाई संबंधी कार्य दिया जाए उसे करेंगे। इमरजेंसी का निरीक्षण करते हुए सीएमएस ने कहा कि जो उपकरण उपयोग में नहीं है उनको हटाया जाए। इमरजेंसी में मौजूद डा. एसके साहू से कहा कि जब तक आक्सीजन पाइपलान में खराबी है तब तक सिलेंडर की व्यवस्था रखें। एक साथ कई मरीज भी आ सकते है। नियमित रुप से सिलेंडर चेक किए जाएं। वार्ड के निरीक्षण मेें स्टाफ नर्सो से कहा कि वह ड्यूटी बदने के बाद फाइल लेकर हर मरीज से बात क उपचार के बारे में जानकारी लें।
यदि मरीज कोई दिक्कत बताता है तो उसे उपचार दें। काम में लापरवाही न बरती जाए। मरीज से मरीज के बेड की दूरी एक मीटर से अधिक रखी जाए। जिससे कोरोना से बचाव किया जा सके।