संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। खुली दुकान का वीडियो बनाने पर पुलिस की भाजपा नगर अध्यक्ष से तीखी झड़प हो गई। कोतवाल ने नेता को शांत कराया।
जीटी रोड निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता कि तिर्वा रोड ब्रह्मदेव मंदिर के पास दुकान है। इसी में उनका पार्टी कार्यालय भी है।
रविवार को लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली थी कि पुलिस की जीप गस्त करते हुए वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दुकान खुली होने का कारण पूछा और वीडियो बनाने लगे जिसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष कि उसे तीखी झड़प हो गई। अनुराग गुप्ता का तर्क था कि पार्टी का कार्यालय है और किसी काम के कारण उन्होंने दुकान का शटर खोला है। पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि गलतफहमी के चलते पुलिसकर्मियों और भाजपा नगर अध्यक्ष के बीच मामूली बातचीत हुई है बाद में दोनों पक्षों को संतुष्ट कर दिया गया।