कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में केडीएमए ने पीएसी क्लब को दो विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में स्काई क्लब ने एमयूसी क्लब को चार विकेट से हराया।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पीएसी क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए। टीम से अनमोल रतन मिश्रा ने 59 रन, अनुज मिश्रा ने 52 रन, सारंग नाथ ने 39 रन, फरहान हक ने 33 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में नक्षत्रवीर व अभिषेक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए ने 27.2 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। टीम से सुमित राठौर ने 74 और आदर्श सिंह ने 53 रन की पारी खेली और कुमार विनायक सिंह ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सुमित राठौर को चुना गया।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में एमयूसी क्लब की पूरी टीम 33.3 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से रित्विक सिंह ने 63 रन, आराध्य मौर्य ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने चार, श्रेयांस कुमार ने तीन, अमृत सचान ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काई क्लब ने 39.3 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में ईशान कुमार ने 37 रन, माधव गुप्ता ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शुभम केसरवानी व सौरव झा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच माधव गुप्ता को चुना गया। (संवाद)