कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच हुए। सीनियर डिवीजन के मैच में केडीएमए ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को 134 रन से और जूनियर डिवीजन में कानपुर इग्लेट्स ने प्रिंस क्लब को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
कानपुर साउथ ए मैदान पर हुए मैच में केडीएमए ने 38 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन बनाए। टीम से शिवम दीक्षित ने 66, माही कटियार व प्रथम मिश्रा ने 42-42 रन जोड़े तो गेंदबाजी में अनंत नंदन ने तीन, हिमांशु प्रजापति व अभिषेक जायसवाल ने दो-दो विकेट झटके।
वहीं खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 23 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। टीम से आलोक रतन ने 46 रन बनाए तो गेंदबाजी में प्रथम मिश्रा ने तीन व शिवम दीक्षित ने दो को आउट किया। कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए दूसरे मैच में प्रिंस क्लब ने 17.4 ओवर में 70 रन बनाए।
टीम से करन पाल ने सर्वाधिक 22 रन जोड़े तो गेंदबाजी में सत्य प्रकाश यादव व सत्यम पांडेय ने तीन-तीन, राजवीर सिंह व हसन रज ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं कानपुर इग्लेट्स ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 74 रन बनाकर मैच जीता। इसमें उत्कर्ष सिंह ने 47 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में पंकज कुमार ने दो को आउट किया।