फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीए तले अंधेरा

Wed, 27 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोतीझील स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के निरीक्षण के दौरान टूटे टाइल्स देखकर कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने जताई नाराजगी।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर मोतीझील परिसर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के म्यूजिकल फाउंटेन के निर्माण में घटिया टाइल्स लगने का खुलासा हुआ है। यह देखकर केडीए बोर्ड के चेयरमैन और कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। लाव-लश्कर के साथ निरीक्षण करने निकले कमिश्नर ने कहा कि चिराग तले अंधेरा है। केडीए के बड़े अफसर जहां बैठते हैं, वहीं घटिया काम हो रहा है। ठेकेदार से दोबारा गुणवत्ता परक काम कराया जाए, फिर उसे काली सूची में डालने की कार्रवाई हो। कमिश्नर ने ठेकेदार का भुगतान रोकने का आदेश भी दिया। बता दें कि म्यूजिकल फाउंटेन का कार्य 90 प्रतिशत हो चुका है। नवंबर 2015 तक इसे बन जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके घटिया टाइल्स फिर उखाड़े जाएंगे, ऐसे में शहरियों को पार्क की सौगात मिलने में और देर लगेगी।
विज्ञापन



निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने निर्देश दिए कि अब अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता खड़े होकर म्यूजिकल फाउंटेन का काम कराएं। आखिर ये अधिकारी करते क्या हैं? घटिया टाइल्स लगाने का मामला बेहद गंभीर है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने निर्माण कार्य किसी अच्छी कंपनी को देने का आदेश दिया है। साथ ही उद्यान अधिकारी से कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन के आसपास अच्छे पौधे लगवाएं। बताते चलें कि मोतीझील कैंपस में ही केडीए वीसी, सचिव और मुख्य अभियंता का दफ्तर है। केडीए वीसी का आवास भी कैंपस में है। इसके बावजूद म्यूजिकल फाउंटेन के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है।  

सड़कें खराब, गंदगी का अंबार
कमिश्नर ने मंगलवार को शहर के विकास कार्यों को देखा। कंपनी बाग चौराहे से रावतपुर के बीच बनी सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क नगर निगम की है लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद दोबारा निर्माण जलकल ने कराया।
विज्ञापन


सड़क का निर्माण घटिया है। कार भी हिचकोले खाते हुए चलती है। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और कहा कि 15 दिन में सड़क ठीक होनी चाहिए। नवाबगंज चौराहे पर एटीएम के पास सुबह 11 बजे कूड़ा देखकर कमिश्नर ने पास खड़े नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि अभी तक कूड़ा क्यों पड़ा है। अफसर सुबह घर से निकलें और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कोहना थाने जाने वाली सड़क के निर्माण में भी खराबी मिली। जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें