फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवैध निर्माण ढहाने गए केडीए के बुलडोजर काट दी रोड

विज्ञापन
केडीए की टीम ने कल्याणपुर मिर्जापुर में बीच से काटी सड़क। विरोध करते लोग। संवाद  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर मिर्जापुर में मंगलवार को अवैध निर्माण ढहाने पहुंचे बुलडोजर ने जमीन पर अवैध रूप से बने पिलरों को गिराया। इसके बाद उसी जमीन पर बनी कच्ची सड़क को दो जगह से काट दिया। इससे वहां रह रहे 30 परिवार के 100 से अधिक लोगों का आना जाना बंद हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सोसाइटी से जमीन ली थी। उसने तीस फीट रोड होने की बात कही थी। अब यहां केडीए ने उसे अपनी जमीन बताकर सड़क ही बंद कर दी। अब हम लोग यहां से बाहर कैसे निकलेंगे।
विज्ञापन

कल्याणपुर में केडीए ने चार जगह अतिक्रमण गिराए हैं। पहली जगह मिर्जापुर शारदा पब्लिक स्कूल वाली गली में केडीए और ग्राम समाज की करीब तीन बीघा जमीन है। उसमें कुछ एरिया में सीमेंट के पिलर लगे हुए हैं। मंगलवार को टीम भारी पुलिस बल के साथ यहां पहुंची। अवैध पिलर गिराने के बाद उसी जमीन पर बनी एक कच्ची सड़क को भी दो जगह से काट दिया। इस दौरान पंचशील सोसाइटी की महिलाओं ने हंगामा किया। उसी जमीन पर करीब 100 मीटर दूर दूसरी सड़क बनी है, उसे नहीं तोड़ा गया। उस सड़क पर एक बिल्डिंग मैटेरियल वाले का कब्जा है, उस पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी रहती है। मतलब वह रोड सार्वजनिक नहीं है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अब हम लोग निकलेंगे कहां से। जब जमीन ली थी तब सोसाइटी ने यहां 30 फीट रोड होने की बात कही थी। बुलडोजर ने उसे बंद कर दिया।
वर्ष 2009 से यहां रह रहे हैं, जब सोसाइटी से जमीन खरीदी थी, तब यहां 30 फीट रोड होने की बात कही गई थी। - सुधीर पाल

केडीए के बुलडोजर ने अवैध निर्माण हटाने के साथ ही रोड को भी बीच से काट दिया। अब निकलने की समस्या है। - सुधीर कुमार

रोड बंद कर दी गई है, अगर किसी को कोई परेशानी हो जाए तो एंबुलेंस तक घर तक नहीं आ पाएगी। - हरि पाल


केडीए की जमीन से अवैध निर्माण हटवाए गए हैं। सोसाइटी के लोगों का इस जमीन पर कोई हक नहीं है। उनको सोसाइटी ने गलत बताकर जमीन बेची है। इस जमीन पर जो और भी निर्माण हैं उन्हें भी ध्वस्त कराया जाएगा। - डॉ. रवि प्रताप, विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन- दो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें