फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शुक्लागंज में केडीए का बुलडोजर एक्शन, 15,300 वर्ग मीटर क्षेत्र सील, 7,600 पर नोटिस

Mon, 06 Apr 2026 06:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 15,300 वर्ग मीटर क्षेत्र में सीलिंग की, जबकि 7,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर केडीए की कार्यवाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दौरान बिना मानचित्र स्वीकृति कराए चल रहे निर्माण और प्लॉटिंग पर सख्ती दिखाई गई। उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई की। मुस्कापुर देवारा कलां में दीप राजपूत व अन्य द्वारा करीब 6000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लॉटिंग, देवारा कलां में गिरिजाशंकर व अन्य की 9000 वर्ग मीटर प्लॉटिंग और पिंडोखा क्षेत्र में भूरेलाल द्वारा 300 वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया।

विज्ञापन

प्राधिकरण के अनुसार इन सभी मामलों में बिना मानचित्र पास कराए निर्माण और प्लॉटिंग की जा रही थी। सील किए गए परिसरों को गंगाघाट थाने की पुलिस अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा देवारा खुर्द में गौरी शुक्ला व अन्य के 600 वर्ग मीटर निर्माण, सहजनी क्षेत्र में देशराज चौहान (सिंह प्रॉपर्टी सॉल्यूशन) की 5000 वर्ग मीटर प्लॉटिंग और पिंडोखा में देवी प्रसाद द्वारा संचालित 2000 वर्ग मीटर के अवैध गेस्ट हाउस (बांके बिहारी पार्टी लॉन) पर धारा 27 और 28 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण ने साफ किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी जमीन या प्लॉट की खरीद से पहले केडीए से लेआउट स्वीकृति की जानकारी जरूर लें और निर्माण हमेशा स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही कराएं, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें