फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KDA: भूमाफियाओं के खिलाफ केडीए का अभियान, दो सांसद भी हुए शामिल, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से की शिकायत

Mon, 24 Oct 2022 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर विकास प्राधिकारण के द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दो सांसद भी शामिल हो गए हैं। इस अभियान के बारे में सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को अवगत कराया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ केडीए की ओर से चलाए जा रहे अभियान में अब शहर के दोनों सांसद भी शामिल गए हैं। दोनों सांसदों सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले की ओर से इस संबंध में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन

पिछले एक महीने के अंतराल में केडीए की तरफ से जोन चार और न्यू कानपुर सिटी क्षेत्र में सात से अधिक स्थानों पर भूमाफियाओं के कब्जे वाली सरकारी जमीनों को अभियान चलाकर खाली कराया गया था। इसमें सनिगवां, सिंहपुर, गंगपुर चकबदा, बैरी अकबरपुर कछार, कटरी शंकरपुर सराय, लुधवा खेड़ा व विधनू क्षेत्र शामिल है।
इसके अलावा अभी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर भूमाफियाओं का सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाया जाना है। केडीए के इस अभियान से घबराकर भूमाफियाओं ने लामबंदी भी शुरू कर दी है। पिछले दिनों कुछ अधिवक्ताओं ने भी एक कार्यक्रम के दौरान केडीए वीसी पर जानबूझकर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दूसरे दिन ही आरोप लगाने वाले अधिवक्ताओं में दो फाड़ हो गया था। इस बीच सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि सरकार का निर्देश है कि भ्रष्टाचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। केडीए शासन की मंशा के मुताबिक ताबड़तोड़ भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें