डबल मर्डर कांड में जेल में बंद सपा एमएलसी कमलेश पाठक की परेशानी बढ़ती जा रहीं हैं। उन पर रासुका लगने के बाद अब डीएम ने कानपुर नगर में उनके पुत्र के नाम दर्ज केडीए का प्लाट कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है।
वहीं कानपुर देहात में वरासत में मिली जमीन के सत्यापन का पता लगाने के लिए डीएम कानपुर देहात को पत्र लिखा है। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कानपुर में सपा एमएलसी कमलेश पाठक के पुत्र डॉ. रत्नेश पाठक के नाम केडीए का प्लाट है।
जिसको कुर्क करने का आदेश दिया है। कानपुर एसएसपी उसकी कुर्की कराएंगे। कानपुर नगर के डीएम उसे अपनी सुपुर्दगी में लेंगे। वहीं कानपुर देहात में वरासत में मिली जमीन जो कि कमलेश पाठक द्वारा भतीजा बनकर दस्तावेजों में अपने नाम कराई गई है, उसका पता लगाने के लिए डीएम कानपुर देहात को पत्र लिखा है। आखिर कैसे कमलेश पाठक के नाम ये जमीन वरासत में आई है। उसकी अभी रजिस्ट्री नहीं कराई गई है।