फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रीपुर टीम ने जीता बीपीएल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। मिश्रीपुर की टीम ने बाबरपुर कस्बे में चल रहे बीपीएल सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में टीम ने बाबरपुर को 29 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सिद्धार्थनगर बाबरपुर देहात में मंगलवार को बीपीएल सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मिश्रीपुर और बाबरपुर के बीच खेला गया। इसमें मिश्रीपुर टीम के कप्तान राघवेंद्र यादव ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन बनाए। बाबरपुर की टीम 113 रन पर आउट हो गई। मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी और विशिष्ट अतिथि संदीप शुक्ला एडवोकेट, पंकज त्रिपाठी, मुकेश दीक्षित, किशन चौबे, नीरज बाजपेई, अतुल शुक्ला, चिराग दुबे ने विजेता टीम को 5100 रुपये, ट्राफी व उपविजेता टीम को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर प्रशांत तिवारी, फैज आलम, अनुज, टाइगर, चमन, सूरज, सौरभ, पुली और हिमांशु, आकाश, शीलू, मयंक, शिवम, गोलू ,आशीष, दीपू, भूरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें