कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को केसीसी, नेशनल यूथ, एसएस क्लब और नवाबगंज एथलेटिक्स ने अपने-अपने मैच जीते। सभी मैच अलग-अलग मैदान पर खेले गए।
एवरेस्ट मैदान पर हुए पहले मैच में केसीसी ने 32 ओवर में चार विकेट पर 272 रन बनाए। इसमें अंश पटेल ने 125, संकेत कुमार ने 68 रन बनानए, तो गेंदबाजी में हिमेंद्र यादव ने दो को आउट किया। वहीं, वंडर्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 34 ओवर में 245 रन पर आउट हो गई। इसमें निलेश कौल ने 120 व अतुल सिंह ने 59 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अर्पित सिंह, अभय कुमार ने दो-दो को आउट किया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए दूसरे मैच में साउथ जिमखाना ने 32 ओवर में 104 रन बनाए। इसमें मो. आदिल खान ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु ने तीन, रोहित, वंश ने दो-दो को आउट किया। जवाब में नेशनल यूथ ने 16 ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रोहित राजपूत ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास ने दो को आउट किया। सप्रू मैदान पर हुए तीसरे मैच में एसएस क्लब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए। इसमें सौरव ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष तिवारी ने पांच को आउट किया। वहीं, वाईएमसीसी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली, गेंदबाजी में सत्यम यादव ने तीन को आउट किया। रामलखन भट्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 24 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। इसमें विशाल सिंह ने 74 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अरविंद ने तीन को आउट किया। वहीं, कानपुर स्टारलेट की पूरी टीम 24 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। इसमें रजत श्रीवास्तव ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशाल सिंह ने तीन को आउट किया।