फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केसीए क्रिकेटरों को निखारने के लिए कराएगा प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आगामी सत्र 2025-26 में जूनियर क्रिकेटरों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता होंगी। इसमें अंडर-14 (एकेडमी क्रिकेट) और अंडर-16 (ट्रायल से चयनित) खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी ताकि दोनों ही प्रतियोगिताओं से भविष्य के युवा खिलाड़ी वनडे और टेस्ट के लिए प्राप्त हो सके। यह फैसला रविवार को केशवपुरम स्थित केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में केसीए की 75वीं वार्षिक आम सभा में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि अंडर-14 एकेडमी क्रिकेट में सभी मुकाबले 35-35 ओवर के खेले जाएंगे। अंडर-16 में ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को लेकर दो दिवसीय मुकाबले डेज क्रिकेट की तरह खेले जाएंगे। प्रतियोगिता स्व. मोतीराम (एडवोकेट) स्मृति अंडर-16 क्रिकेट लीग के नाम से होगी। सचिव कौशल कुमार सिंह ने सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं प्रतियोगिता सचिव ने खेल संबंधी विवरण और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्योरा सदन में रखा। बैठक में खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर नियमित रूप से कराए जाने का निर्णय लिया गया।
वहीं सीनियर मैचों का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण करने पर सहमति बनी। यहां एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, अजय तिवारी, अरविंद सिंह, आशीष सचान, संजय जाटव, राहुल सपरा, अरुप, विनय आनंद, अश्वनी कोहली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें