फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में केसीए रेड ने यलो टीम को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में गुरुवार को केसीए रेड ने यलो टीम को सात विकेट से हराया। कमला क्लब मैदान पर हुए मैच में केसीए यलो ने टॉस जीतकर 31.2 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाए। टीम से सिद्धी सिंह ने 33, आनंदी कश्यप ने 21 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में निशा वर्मा ने तीन, दीक्षा कटियार ने दो, वर्षा शर्मा व शिवि सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं केसीए रेड ने 21.2 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीता। टीम से शिबू सिंह पाल ने 53 रन की पारी खेली, तो सिया त्रिपाठी व निशा वर्मा ने 18 रन बनाए, गेंदबाजी में सोती ठाकुर, सिद्धी सिंह व अनुष्का दास ने एक-एक विकेट चटकाया। शिबू सिंह पाल को श्रेष्ठ बल्लेबाज व निशा वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें