फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केसीए और एसबीएस एकेडमी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को केसीए एकेडमी ने कानपुर साउथ एकेडमी को चार विकेट से और एसबीएस एकेडमी ने एचएस एकेडमी को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर साउथ एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। टीम से तेजस वर्मा ने 28, अर्पित व सार्थक अग्रवाल ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्धार्थ वर्मा ने चार व अनमोल श्रीवास्तव ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं केसीए एकेडमी ने 29.5 ओवर में छह विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीता। टीम से सचिन सोनकर ने 81 रन की पारी खेली व मोहन राय ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्तव ने दो, यशस्वी यादव व वत्सल्य ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सचिन सोनकर को चुना गया।

राहुल सप्रू मैदान पर हुए दूसरे मैच में एचएस एकेडमी ने 28.4 ओवर में 122 रन बनाए। टीम से चिन्मय गौर ने 31, विराट ने 26 व तनिष्क ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने तीन, आर्यन यादव, अर्थव व आदित्य वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं एसबीएस एकेडमी ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता। टीम से रोहित ने 36, विष्णु ने 31 व आर्यन यादव ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सेजल ने दो व अहम ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षवर्धन को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें