कानपुर। 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए लीग मुकाबले में डीकेजी इंटरटेनमेंट इलेवन ने स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। काविश-अजिन्क ने शानदार अर्धशतक बनाए।
कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में स्वास्तिक इंटरनेशनल ने 25 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। कप्तान शिवांश प्रताप सिंह ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। आराध्य तिवारी ने 34 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। उत्कर्ष विश्वकर्मा और अंश गुप्ता ने तीन-तीन, यश पाल और आद्विक सचान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। डीकेजी की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए 19.2 ओवर में 139 रन बनाकर मुकाबला जीता। काविश शुक्ला ने नाबाद 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, अजिन्क शुक्ला ने 64 रन बनाकर शानदार साझेदारी निभाई। काविश शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार कपिल शुक्ला ने प्रदान किया गया।