नशे में धुत था चालक
वहां से दोनों बुधवार सुबह करीब छह बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचे और घंटाघर चौराहे से घर आने के लिए टेंपो में बैठे। आरोप है कि नशे में धुत चालक जैसे ही घंटाघर पुल स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, उसका टेंपो से नियंत्रण छूट गया और पलट गया।
निजी अस्पताल में कराया गया इलाज
हादसे में गेट के पास बैठी शफीकुन दब गईं, जबकि अन्य सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मदद को दौड़े और टेंपो को सीधा करवाया। इस दौरान चालक मौका पाकर भाग निकला। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार यात्री घायल गए। निजी अस्पताल में इलाज करा सभी चले गए।
चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सलमान ने बताया कि लहूलुहान हालत में मां को किनारे करने के बाद 108 पर एंबुलेंस को फोन किया। डिटेल दर्ज कराने के बाद भी एंबुलेंस एक घंटे तक नहीं पहुंची। इसके बाद वह मां को ऑटो से हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलते ही चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।