फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 से पहले काशी रुद्रास शहर में करेगी कड़ा अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग में दो बार की चैंपियन काशी रुद्रास टीम ने चौथे सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। टीम लीग से पहले अपने घरेलू मैदान कानपुर में एक से 11 अगस्त तक अभ्यास शिविर आयोजित करेगी। यह शिविर टाटमिल स्थित जेके लोको क्रिकेट स्टेडियम में लगेगा।
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग के पहले सत्र का आयोजन ग्रीनपार्क में 2023 में हुआ था। इसमें काशी रुद्रास ने खिताब हासिल किया था। 2024 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम उपविजेता और 2025 में विजेता बनी। अब चौथे संस्करण में तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। यूपी टी-20 लीग के चेयनमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि शिविर में फिटनेस, तकनीक और आपसी तालमेल पर विशेष जोर रहेगा। मुख्य कोच ध्रुव सिंह के साथ ही बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच उबैद कमाल और क्षेत्ररक्षण कोच जावेद अनवर खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।

गोस्वामी और करन पर बल्लेबाजी का दारोमदार
काशी रुद्रास की बल्लेबाजी की कमान अभिषेक गोस्वामी, करन शर्मा, वैभव चौधरी, उपेंद्र यादव और साहब युवराज सिंह के हाथों में रहने की उम्मीद है। वहीं गेंदबाजी में अटल बिहारी बाजपेयी, मोहम्मद शारिम, विजय यादव और रिषभ राजपूत अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें