फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी महाकाल एक्सप्रेस आज जाएगी कानपुर से इंदौर, पीएम मोदी ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 16 Feb 2020 11:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी से इंदौर के बीच चलने जा रही आईआरसीटीसी की कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शाम 7:20 बजे आएगी और 7:25 बजे रवाना होगी। पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


उद्घाटन यात्रा के बाद काशी महाकाल एक्सप्रेस 20 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन होकर इंदौर जाएगी। इसलिए इस ट्रेन को महाकाल एक्सप्रेस का नाम दिया गया है।

कानपुर से इंदौर जाने का किराया 1566 और कानपुर से उज्जैन का किराया 1381 रुपये होगा। वापसी में इंदौर से कानपुर का किराया 1696 रुपये और उज्जैन से कानपुर का किराया 1606 रुपये है।
विज्ञापन

ये सीटें हैं खाली, करा लेें रिजर्वेशन

कानपुर से इंदौर 
20 फरवरी    266
25 फरवरी    234
27 फरवरी    238
3 मार्च         238
10 मार्च        238

कानपुर से उज्जैन
20 फरवरी    226
25 फरवरी    234
27 फरवरी    238
3 मार्च   238
10 मार्च  238

इंदौर से कानपुर सेंट्रल
21 फरवरी  - 210
26 फरवरी  - 218
28 फरवरी  - 216
4 मार्च  - 218
6 मार्च - 179
11 मार्च  -  222

उज्जैन से कानपुर सेंट्रल
21 फरवरी        243
26 फरवरी        228
28 फरवरी        235
4 मार्च             246
6 मार्च             225
11 मार्च          225

एक्सप्रेस ट्रेनों के सेकेंड एसी से महंगा है किराया
उज्जैन और इंदौर के लिए कानपुर से चलने वाली रेलवे की दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों से इस कारपोरेट ट्रेन का किराया काफी ज्यादा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी द्वितीय श्रेणी का किराया भी काशी महाकाल एक्सप्रेस के थर्ड एसी से सस्ता है।

थर्ड एसी के किराये में तो दूसरी ट्रेनों से इसके किराये में 650 रुपये तक का अंतर है। उज्जैन से कानपुर का इंदौर-पटना एक्सप्रेस का एसी सेकेंड क्लास का किराया 1330 रुपये, साबरमती एक्सप्रेस 1400 रुपये है, जबकि महाकाल का एसी थ्री कोच का किराया 1606 रुपये है। इंदौर से कानपुर का इंदौर-पटना एक्सप्रेस का एसी सेकेंड क्लास का किराया 1585 रुपये है, जबकि महाकाल एक्स. का थर्ड एसी किराया 1696 रुपये है। 
विज्ञापन

20 फरवरी से होगा नियमित संचालन
ट्रेन नंबर (82401) वाया लखनऊ होकर चलेगी। यह ट्रेन हर सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को वाराणसी से शाम साढ़े पांच बजे छूटेगी। लखनऊ शाम 7:05 बजे आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। कानपुर सेंट्रल रात 8:50 बजे आएगी और 8:55 बजे छूटेगी। बीना रात 3:20 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। संत हिरदाराम नगर स्टेशन तड़के 5:25 बजे आएगी और 5:30 बजे रवाना होगी।

उज्जैन सुबह आठ बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। ट्रेन सुबह 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर (82402) वाया इलाहाबाद होकर वाराणसी से अपने निर्धारित समय शाम साढ़े पांच बजे छूटेगी। 
लखनऊ रूट वाली ट्रेन (82402) वापसी में इंदौर से हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:55 बजे छूटेगी। 12 बजे उज्जैन आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। बीना में शाम 5:08 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी।

कानपुर सेंट्रल रात 11:35 बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। लखनऊ देर रात 1:10 बजे पहुंचेगी 1:20 बजे रवाना होगी और सुबह छह बजे वाराणसी पहुंचेगी। इलाहाबाद रूट की ट्रेन (82402) सोमवार को इंदौर से चलेगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल के समय और रूट में कोई बदलाव नहीं है। कानपुर सेंट्रल के बाद यह ट्रेन देर रात 2:25 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी और 2:40 बजे रवाना होगी। वाराणसी सुबह पांच बजे पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें