फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कासगंज पैसेंजर का इंजन फेल, तीन घंटे तक बाधित रहा रेलवे का अप ट्रैक

Thu, 12 Sep 2019 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर जैतीपुर स्टेशन के आउटर के पास कासगंज पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिसके चलते लगभग तीन घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा। लखनऊ से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ से कानपुर जा रही गाड़ी संख्या 55325 फ र्रुखाबाद कासगंज पैसेंजर गुरुवार सुबह 5 बजे कानपुर सेंट्रल के लिए लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई। ट्रेन का इंजन जैतीपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही आउटर पर ही खराब हो गया।

ट्रेन खड़ी होने से अप ट्रैक पर गाड़ियों का आवागमन ठप हो गया। चालक ने स्टेशन मास्टर को वायरलेस से सूचना देने के साथ लखनऊ यार्ड में भी जानकारी दी। इस दौरान 64251 मेमू के अलावा गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद यार्ड से एक अन्य इंजन को शटल ट्रेन से मौके पर रवाना किया गया। लगभग तीन घंटे बाद 8:30 बजे पैसेंजर ट्रेन को कानपुर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें