कानपुर के कल्याणपुर में एक विधि छात्रा की फोटो एडिट कर गांव के ही रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहोल है।
छात्रा के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने चार माह पहले फेसबुक के जरिए नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद युवक ने अश्लील फोटो को एडिट कर उस पर छात्रा का चेहरा लगा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
यही नही अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही उसके भाई और रिश्तेदारों का भी नंबर शेयर कर दिया। अनजान लोगों के फोन आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई । विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
महिला हेल्प लाइन में शिकायत के बाद युवक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, लेकिन कुछ दिन बाद से वापस मैसेज और वीडियो भेजने लगा। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।