फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा: गंगा घाटों पर भोर से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दान-स्नान से कमाया 100 गुना फल

Fri, 15 Nov 2024 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आज कार्तिक पूर्णिमा पर तड़के सुबह से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए गंगा में डूबकी लगाई।
विज्ञापन
सरसैया घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान और गंगा स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते और कई जन्मों के पापों का अंत होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार दो बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग में पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलेगी और विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा और मंगल एक-दूसरे की राशि में रहेंगे और राशि परिवर्तन योग बनाएंगे। इस दिन गजकेसरी योग और बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। इस बार शश राजयोग का शुभ संयोग भी बन रहा है। इसी दिन शनि अपनी राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। इन सभी शुभ संयोगों में किया जाने वाला दान 100 गुना फल देगा और सभी आर्थिक कष्ट दूर होंगे।
ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 6:19 बजे होगी और समापन 16 को सुबह 2:58 बजे होगा। इस दिन स्नान व दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4:58 से सुबह 5:51 बजे तक रहेगा। भगवान सत्यनारायण की पूजा का समय सुबह 6:44 से सुबह 10:45 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंगा घाटों की हुई सफाई, गोताखोर रहेंगे तैनात
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इसे देखते हुए गुरुवार को तैयारियां की गई थीं। नगर निगम की टीमों ने अटल घाट, सरसैया घाट, नानाराव घाट व परमट आदि की सफाई कर चूने का छिड़काव करवाया था। घाटों पर टीमें भी तैनात की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। लाइट की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही नावों व गोताखोरों की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें