फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: एएनएम की छात्रा पर बनाया शादी का दबाव, न मानने पर स्कॉर्पियो से कुचला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में शादी के लिए न मानने पर एक युवक ने एएनएम की छात्रा को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। छात्रा की तीसरे द न इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालपुर की एक एएनएम की छात्रा को गांव के ही युवक ने स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और आज तीसरे दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पालपुर की एक लड़की, जो फर्रुखाबाद के एक कॉलेज में एएनएम का कोर्स कर रही थी। गांव का एक युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा था, क्योंकि लडकी के परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी थी।
पंद्रह दिन पहले उसके साथ युवक ने मारपीट भी की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। उसके बाद युवक ने लड़की के चाचा जो थाने गए थे, उनको भी पीटा। युवक ने धमकी दी थी कि शादी नहीं होने देंगे। डर की वजह से तीन दिन तक स्कूल नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर स्कॉर्पियो से कुचल दिया
12 नवंबर को वो स्कूल जा रही थी, गांव के पास ही सड़क पर स्कॉर्पियो से उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक सहित कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें