फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIMCET 2018: कानपुर के कार्तिक ने पाई ऑल इंडिया तीसरी रैंक

Thu, 07 Jun 2018 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- शिवम को मिला देश में छठां स्थान, शहर के 30 से ज्यादा छात्रों को मिली सफलता
- बुधवार देर रात जारी कर दिया गया परिणाम 
विज्ञापन
कार्तिक अपने परिजनों के साथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) 2018 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया गया। इस बार यह परीक्षा एनआईटी सूरतकल ने कराई थी। इसमें कानपुर के कार्तिक गुप्ता ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। नवाबगंज के रहने वाले कार्तिक के पिता टेलर हैं। ऑल इंडिया छठीं रैंक भी कानपुर के खाते में ही गई है।
विज्ञापन


इस रैंक पर गुमटी नं. 5 के शिवम तिवारी हैं। एकेटीयू की ओर से कराए गए यूपीएसईई 2018 में एमसीए कैटेगिरी में भी शिवम ने ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल की थी। इसके अलावा शहर के करीब 30 से ज्यादा छात्रों ने टॉप-500 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। 44वें नंबर पर आशुतोष द्विवेदी, 63वें स्थान पर चैतन्य गुप्ता, 172वीं रैंक पर गोपाल अग्रहरी, 226वीं रैंक पर अभिषेक केसरवानी हैं। निमसेट विशेषज्ञ  मां रूला क्लासेज के निदेशक अमित कटियार ने बताया कि शहर के एक हजार से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से करीब 30 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। निमसेट 2018 की रैंकिंग के आधार पर ही इस बार हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी और हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एमसीए प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें